खडगदा गांव में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक राम कथा का आयोजन होगा। गांव के ही श्रीगोवर्द्धन विद्या विहार मंदिर खेल मैदान 9 दिवसीय रामकथा आयोजित होगी। कथा के पहले दिन 28 दिसंबर को भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। राम कथा के निमंत्रण को लेकर खड़गदा गांव से 35 श्रद्धालुओं का जत्था गुजरात के महुआ पहुंचा। रामकथा मर्मज्ञ मुरारी बापू को कथा का निमंत्रण दिया गया। राम कथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने मुरारी बापू को मोरन नदी संवर्धन और संरक्षण को लेकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। चंद्रेश व्यास ने मुरारी बापू कथा को लेकर किए प्रयासों से अवगत कराया। राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वरचंद्र भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की नदियों के संवर्धन और संरक्षण को लेकर रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री होंगे। कथा रोज सुबह 11.30 से दोपहर 3.30 तक होगी। जवाहर जोशी ने बताया कि राम कथा को लेकर देशभर के साधु संतों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। शशिकांत रोहित ने बताया कि कथा से पूर्व कथा स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। चंद्रेश व्यास ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में जन सहयोग से जल संचय के प्रयोजन को पूरा करने के लिए विराट रामकथा का निर्णय लिया गया था। कथा के मुख्य यजमान मणिलाल जोशी और शोभायात्रा यजमान हरीओम पंचाल होंगे। कथा आयोजन स्थल पर डोम पांडाल लगाया जा रहा है। रामकथा भाई कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि कथा का उद्देश्य सामाजिक समरसता भी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सब को सजग और जिम्मेदार बनना होगा। इस कथा के माध्यम से यह संदेश सभी को दिया जाएगा। इस दौरान जवाहर जोशी, शशिकांत पुरोहित, गणेशलाल भट्ट प्रभाशंकर दवे, नरहरि भट्ट, रविशंकर भट्ट, गौरीशंकर भट्ट, नीरज जोशी, उमेश भट्ट, योगेश जोशी, महेंद्र दवे, भानु प्रसाद दवे, अरविंद दवे, बदामीलाल दर्जी, शांतिलाल भट्ट सहित पुरुष, महिलाएं मौजूद रही।


