रामकथा को लेकर कलेक्टर ने लिया तैयारियों को जायजा:सीएम और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के शामिल होने की संभावना, अलर्ट हुआ प्रशासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 4 जनवरी को डूंगरपुर आ सकते है। दोनों खड़गदा में आयोजित रामकथा में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कलेक्टर ओर एसपी ने खड़गदा गांव में सभा और मार्ग को लेकर अधिकारियों ओर लोगो से चर्चा की। खड़गदा गांव से गुजर रही मोरन नदी की स्वच्छता ओर संरक्षण को लेकर गांव के लोगों के साथ रामकथा व्यास पीठ के माध्यम से बीड़ा उठाया गया है। कथावाचक कमलेश शास्त्री की ओर से जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता ओर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है। रामकथा को लेकर देशभर में साधु संत ओर बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है। इसे लेकर ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल भी 4 जनवरी को खड़गदा आ सकते है। दोनों के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी मोनिका सेन खड़गदा गांव पहुंचे। जहां रामकथा आयोजन स्थल, मार्ग समेत तमाम व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने दोनों नेताओं के लिए हेली-पेड की व्यवस्था, प्रमुख रास्ता और सुरक्षा को लेकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक शंकरलाल डेचा, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय जोशी, विवेक भट्ट, चंद्रेश व्यास ओर दीपेन भट्ट से भी चर्चा की। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रमेशचंद्र पाटीदार ओर सागवाड़ा विकास अधिकारी भरत कलाल को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *