रामगंजमंडी-मोड़क रोड पर हादसा, बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोटा के मोडक थाना क्षेत्र में रामगंजमंडी-मोड़क रोड पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चेचट निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेचट निवासी मनीष (26) (मीना कॉलोनी) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर झालावाड़ अस्पताल चौकी पुलिस ने मोडक पुलिस को सूचित किया। मोडक पुलिस मंगलवार दोपहर झालावाड़ पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम एसआरजी अस्पताल झालावाड़ में कराया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि मनीष बीए की पढ़ाई प्राइवेट कर रहा था और अविवाहित था। उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत्त (पेंशनर) हैं। बाइक की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे बाइक का अगला टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *