रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव 25 दिसंबर को:20 तक प्रत्याशी नाम ले सकेंगे वापस, 412 मतदाता करेंगे वोट

रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव 25 दिसंबर को होगा। रामगढ़ गुरुद्वारा का चुनाव काफी अहम माना जाता है क्योंकि 3 साल में एक बार यहां चुनाव होता है। इस चुनाव में 412 सिख मतदाता है। प्रत्याशी 17 दिसंबर शाम 7 से 8 बजे तक गुरुद्वारा ऑफिस से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, 19 दिसंबर शाम सात से आठ बजे तक गुरुद्वारा ऑफिस में जमा कर सकेंगे। गुरुद्वारा 2024-27 सत्र के चुनाव के लिए कमिटी की बैठक मंगलवार को नरेन्द्र सिंह चमन की अध्यक्षता में हुई। नामांकन वापस लेने की तिथि 20 दिसंबर शाम 6:30 से 7 बजे तक तय की गई है। जो प्रत्याशी गुरुद्वारा ऑफिस में कर सकते है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह 20 दिसंबर को दिया जाएगा और चुनाव 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक होगा।
यह चुनाव इसलिए अहम माना जाता है क्योंकि गुरुद्वारा के प्रधान के अधीन गुरु नानक स्कूल गुरु नानक ऑडिटोरियम जैसे बड़ी संस्था रहती हैं। रामगढ़ गुरुद्वारा काफी आकर्षक का केंद्र इसलिए रहता है क्योंकि यह शहर के बीचो-बीच बसा है। साल में दो बार इस गुरुद्वारे की आकर्षक तरीके से विद्युत सजा की जाती है। गुरु नानक जयंती के मौके पर यहां पर पूरे शहर में विद्युत सजा होती है। यह गुरुद्वारा रामगढ़ जिले का प्रसिद्ध एवं सबसे बड़ा गुरुद्वारा माना जाता है। गुरुद्वारा के अधीन गुरु नानक स्कूल, रामगढ़ एक अलग पहचान रखता है। यहां तीन हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। शहर में गुरु नानक ऑडिटोरियम भी सबसे बड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *