रामगढ़ में अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई:वन विभाग ने बुलडोजर से की तोड़फोड़, वन भूमि पर चल रहे थे अवैध धंधे

रामगढ़ जिले में वन विभाग ने अवैध ईंट भट्टों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में रविवार को वन भूमि क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्टों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। मांडू प्रखंड के ग्राम पंचडा के वन भूमि क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हें नष्ट कर दिया। इससे पहले 18 फरवरी को भी विभाग ने मांडू प्रखंड के करमा महुआटुगरी में छह ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया था। अवैध तरीके से चल रहे भट्‌ठे मांडू प्रखंड के घाटो, कुजू और मांडू थाना क्षेत्र में गैरमजरूवा सरकारी जमीन और वन भूमि पर अवैध ईंट भट्टों का कारोबार चल रहा है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। इन भट्टों में अवैध रूप से खनन किया गया कोयला भी इस्तेमाल किया जाता है। वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी हालत में क्षेत्र में तस्करी और अवैध ईंट भट्टों का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। विभाग लगातार अभियान चला रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। जिले के कैथा कोठार में भी बड़ी संख्या में अवैध ईंट भट्टे चल रहे हैं, जहां कथित तौर पर नाबालिग युवकों से काम कराया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *