रामगढ़ जिले के गोला ग्राम कामता में एक शादी समारोह विवाद में बदल गया। भदानीनगर चोरधरा के विजय साव की शादी में पहुंची बारात पर लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष ने बारातियों पर लाठी-डंडों हमला कर दिया। आरोप है कि बारातियों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। खाने में ठीक से मटन नहीं परोसे जाने पर जब दूल्हे पक्ष ने आपत्ति जताई, तो लड़की पक्ष ने कहा कि जो मिल रहा है, वही खाएं। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने बारातियों पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़के पक्ष ने भी शादी से मना कर दिया। दूल्हे पक्ष ने गोला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि लड़की पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।


