रामगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह से ले जाकर जंगल में किया था रेप, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

रामगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने पतरातू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 10 मई 2025 को वह एक शादी समारोह में गई थी। वहां से भीम उरांव और शरविन उरांव नाम उसे बाइक पर बिठाकर पालू जंगल ले गए। दोनों ने वहां उसके साथ रेप किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने मामले में कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी सालगों (भंडारटुंगरी) थाना बासल के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *