रामगढ़ में पहले दिन 9 पैक्सों में 16 िकसानों ने बेचा 492 क्विंटल धान

पतरातू/भुरकुंडा | प्रखंड मुख्यालय परिसर पतरातू में रविवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान धान अधिप्राप्ति केंद्र पालू पैक्स लिमिटेड का उद्घाटन किया गया। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा। किसानों को प्रति क्विंटल 2300 और राज्य सरकार के द्वारा बोनस के रूप में 100 रुपए के साथ कल 2400 रुपए प्रति क्विंटल के दर से प्राप्ति होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पतरातू पंचायत के मुखिया गिरिजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता के अलावा दर्जनों किसान और स्थानीय लोग मौजूद थे। वहीं भुरकुंडा के देवरिया धान अधिप्राप्ति केंद्र का मतकमा चौक मे रविवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया। कहा कि केंद्र के खुलने से किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने किसानों को बिचौलिए से बचने और धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही धान बेचने की अपील की है। भास्कर न्यूज | रामगढ़ पूरे झारखंड में रविवार से पैक्सों में धान की खरीदारी शुरू हुई। इसे लेकर रामगढ़ जिला में 24 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम दिन 9 पैक्स में धान की खरीदारी शुरू हुई। जहां 492 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। 16 किसानों से ही धान की खरीदारी हुई है। निबंधित किसानों की संख्या 7024 है। 331 किसानों को एसएमएस मैसेज भेजा गया। जिला में धान खरीदारी करने का लक्ष्य 2 लाख क्विंटल निर्धारित है। इस संबंध में िजला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने बताया िक जल्द ही सभी पैक्सों में धान की खरीदारी शुरू होगी। जहां किसी कारणवश चालू नहीं हो पाया है। वहां की समस्या जानकर धान खरीदारी चालू की जाएगी। इस बार हमलोग लक्ष्य से अधिक धान खरीदारी करेंगे। गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष में किसानों से क्रय किए जाने वाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। वहीं बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 100 भी दिया जाएगा। इस तरह प्रति क्विंटल धान के लिए किसानों को 2400 भुगतान किया जाएगा। धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान की बिक्री करते ही 50 फीसदी राशि तत्काल रूप से पीएफएमएस के माध्यम से किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। रामगढ़ जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए अलग-अलग प्रखंडों में 24 पैक्स केंद्रों गोला प्रखंड में 5, चितरपुर प्रखंड में 3, रामगढ़ में 2 दुलमी में 5 पतरातू में 4 एवं मांडू 5 पैक्स के केंद्रों को चिह्नित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *