रामगढ़ टोल प्लाजा पर जिला खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग ने बिना फूड लाइसेंस के पनीर और खोवा ले जा रही तीन बसों को पकड़ा है। जिला फूड अधिकारी दीप श्री के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरजू बस, भोजपुर लग्जरी और रेखा बस से 120 किलोग्राम पनीर और 750 किलोग्राम खोवा बरामद किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए आंकी गई है। फूड आर्टिकल्स के नमूनों की जांच की जा रही ये सभी बसें बिहार के पटना से रांची जा रही थीं। फूड आर्टिकल्स के नमूनों की जांच की जा रही है। इससे पता चलेगा कि बरामद किया गया पनीर और खोवा कितना मिलावटी या नकली है। जिला फूड अधिकारी दीप श्री ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।


