रामगढ़ पुलिस ने एनएच 33 पर माया डूंगरी मंदिर के सामने से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो में नकली शराब बिहार ले जाई जा रही है। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागने लगा एसपी अजय कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया। चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपए पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार (30) के रूप में बताई। वाहन से 680 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी टीम में पुलिस अधिकारी बीरबल हेंब्रम, उपेंद्र कुमार, दीपक रजक, जितेंद्र कुमार साहू, अजय करमाली, संतोष कुमार और पंचानन महतो शामिल थे।


