भखारा/कोर्रा| रींवागहन में श्रीराम चरित्र मानस उत्सव का आयोजन हुआ। ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजन किया गया। शुभारंभ सरपंच देववती हुलार कोर्राम, भागवती राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष, देवी सिंह प्राधिकृत अधिकारी समिति कुरमातराई ने किया। मानसगान सम्मेलन में क्षेत्र के ख्याति प्राप्त रामायण मंडलियों ने भाग लिया। ओम श्री साईं मानस कीर्तन मंडली रीवागहन, दाई के दुलार मानस मंडली कन्हारपुरी गुरुर, हरि मिलन मानस मंडली भोथीपार तरसींवा, मोर नान्हें संगवारी मानस मंडली देवरी भखारा, लक्ष्मी महिला मानस मंडली कुल्हाड़ी कुरूद रहीं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, विशिष्ट अतिथि भारती चंद्रहास साहू जनपद सदस्य धमतरी थे। विशेष अतिथि अमलीडीही पत्रकार सुरेश साहू, ज्योतिषाचार्य सुनील तिवारी, अशोक साहू थे। ओंकार साहू ने कहा कि रामायण हम सबके आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित है। रामचरितमानस हमारे हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है। प्राय हर घर में रामचरितमानस ग्रंथ पाया जाता है। हम सबको प्रतिदिन रामचरितमानस का कम से कम 5 दोहा को पढ़ना चाहिए। रामचरित्र मानस को पढ़ने से हमारे मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है। इससे हम नीति नियम धर्म की बाते को समझते हैं, हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दे सकते हैं।
जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबके आराध्य है और सबकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। भगवान शिव को राम प्रिय हैं और राम को शिवप्रिया। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि हम सब में आपस में प्रेम की भावना है। समिति प्रमुख अध्यक्ष भगवती राम साहू, उपाध्यक्ष राजेश, सचिव जीवन साहू, कोषाध्यक्ष द्विजराम सिन्हा, सह सचिव ललित ध्रुव मौजूद थे।


