रामचरित मानस हमें जीवन जीने की सही राह दिखाता है

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ब्लाक के ग्राम आरला में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम जय मां सरस्वती मानस परिवार, तुलसी मानस प्रतिष्ठान व ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें आम जीवन में रामचरित मानस के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू शामिल हुई। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्रकार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रुप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु सुकृत साहू, रमेश पप्पू चंद्राकर, सरपंच साधना राहुल साहू, उपसरपंच शशिकला देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवकुमारी साहू ने कहा कि रामचरित मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। भगवान श्रीरामचंद्र जीवन चरित्र अनुकरणीय है। रामचरित मानस के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी है। जो हमारे जीवन के हर हिस्से में महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम से गांवों में भक्तिमय माहौल बनता है कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सबके हृदय में बसे हैं। 500 वर्षों के बाद भारत देश में उनकी भव्य मंदिर अयोध्या में देश सका है। उन्होंने कहा कि ऐसे तुलसी जयंती जैसे आयोजन होने से गांव में भक्तिमय वातावरण बनता है। उन्होंने आयोजक समिति व ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। मधुसुकृत साहू ने कहा कि आज हमें अपने जीवन में भगवान राम की तरह मर्यादाओं में रहकर कार्य करने की जरुरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *