रामतीर्थ बाजार में भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, पर्चा

अमृतसर| थाना लोपोके के रामतीर्थ बाजार में दुकानदारी को लेकर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक दुकानदार और उसके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महीने के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महंत अमरदास निवासी कॉलोनी बाबा मीके शाह, रामतीर्थ ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाजार के ही रहने वाले चरणजीत उर्फ बिट्टू, जगतार दास उर्फ मन्ना, रवि, कृष्ण बावा, हरजीत सिंह और हर्ष वहां आ पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार वहां आते ही आरोपी जगतार दास ने कहा कि इन्हें भागने नहीं देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *