रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट:NH-68 पर सीमेंट ब्लॉक से टकराई, पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल

रामदेवरा मंदिर दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की कार निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 68 पर ब्लॉक से टकरा कर पलट गई। इससे कार सवार तीन जने घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके में मेडिकल कॉलेज के पास की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने कार को सीधी करवाकर जब्त किया है। फिलहाल हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 2 महिलाओं सहित 3 लोग हुए घायल
पुलिस के अनुसार एक परिवार की महिला सहित तीन-चार सदस्य कार में सवार होकर गुजरात से रामदेवरा जैसलमेर दर्शन करने के लिए गए थे। शुक्रवार रात को गुजरात लौटने के लिए नेशनल हाईवे 68 पर जा रहे थे। बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के पास निर्माणाधीन हाईवे पर रखे सीमेंट के ब्लॉक से तेज रफ्तार कार टकराकर पलट गई।
इससे कार में सवार दिलीप कुमार उनकी पत्नी पिंकी कुमारी और किरण कुमारी तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से एम्बुलेंस में हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल वहां पर इलाज चल रहा है। गुजरात लौटते समय हादसा
ग्रामीण थाने के एएसआई ने बताया- एक परिवार के लोग गुजरात से जैसलमेर रामदेवरा दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के हादसा हो गया। फिलहाल कार को पुलिस के कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *