भास्कर न्यूज|दामापुर ग्राम जैतपुरी में रामधुनी हरिकीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में मानस मंडलियों ने भाग लिया। दिया बार भोरमदेव मंडली ने शानदार प्रस्तुति दी। मंडली को प्रथम पुरस्कार मिला। पुरस्कार राशि 5100 रुपए रही। यह पुरस्कार जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र ने दिया। बिसनपुर मंडली को दूसरा पुरस्कार मिला। उन्हें 4001 रुपए सरपंच राधा दिलीप ने दिए। तीसरा पुरस्कार कोयलारी कला मंडली को मिला। उन्हें 3001 रुपए सालिक राम यदु ने दिए। हर पार्टी को हिमांशु यदु ने 301 रुपए दिए। शिवकुमार घृतलहरे ने आंतरिक पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में मनहरन यदु, अशोक यदु, शंभू यदु और यदु परिवार के सदस्य मौजूद रहे। जैतपुरी और पंच धार गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए।