रामनवमी पर गुप्त वृन्दावन में विशेष आयोजन:राम तारक यज्ञ में भगवान के 108 नामों का जाप, हजारों भक्तों ने किया दर्शन

जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में रामनवमी का पर्व भव्यता से मनाया गया। हजारों भक्तों ने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। शाम के समय में राम तारक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान भगवान राम के 108 पवित्र नामों का उच्चारण किया गया। भक्तों ने ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप करते हुए संकीर्तन किया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, भजन और हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। गुप्त वृन्दावन धाम के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने राम तारक यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम अष्टोत्तर के उच्चारण से किया गया यह यज्ञ मनुष्य का कल्याण करने वाला है। यह विश्व शांति, जनकल्याण और भव बंधन से मुक्ति के लिए आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *