रामनवमी पर जूते पहनकर मंत्री ने खींचा रथ:मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेता ने कहा- श्यामबिहारी प्रभु राम का सम्मान भूले,पूर्व विधायक ने बताया धर्म विरोधी

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और मनेंद्रगढ़ के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल विवादों में घिर गए हैं। मनेंद्रगढ़ में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान उन्होंने जूते पहनकर प्रभु श्री राम का रथ खींचा। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी राम के नाम पर राजनीतिक पद तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन प्रभु राम का सम्मान करना भूल जाते हैं। पूर्व विधायक ने इसे धर्म विरोधी बताया पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर यह किसी अन्य दल का नेता होता, तो उसे अब तक धर्म विरोधी और देश विरोधी घोषित कर दिया गया होता। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री जी से सवाल किया है कि क्या जूता पहनकर भगवान का रथ खींचना सुशासन की कोई नई प्रथा है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया है कि राजनीति करनी है तो करें, लेकिन प्रभु राम का अपमान न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *