रामपुर बटुरा का प्रोजेक्ट कराया बंद प्रभावित किसान ने रोका काम
अनूपपुर। शहडोल जिले के रामपुर बटुरा में चल रहे एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट में लगातार कुछ न कुछ गड़बड़ियां सामने आती है और आज एक आर फिर इस सामने आया है कि एसईसीएल के जिम्मेदार सही गलत देखें न देखे कम से कम अगर मामला कहीं जांच में प्रचलित है तब तक तो सब्र करना चाहिए एक ऐसे ही मामले में किसान ने रामपुर की खसरा आराजी क्रमांक 693, 694, 695, 696, 697, 781, 807 पर मिलने वाले रोजगार पर त्वरित रोक लगाये जाने की मांग थी पर एसईसीएल प्रबंधन ने ध्यान नही दिया और आखिर कार कलेक्टर से गुहार लगाते हुए किसान ने आरोप लगाया कि आरजी खसरा नंबर पर किसानो के उक्त आराजी का अवैध तरीके से नामांतरण करते हुए रोजगार एवं अन्य लाभ अर्जित कर रहे है, जिसकी अपील कमिश्नर शहडोल के यहां विचाराधीन है इसके बावजूद एसईसीएल प्रबंधन इस पर रोक नही लगा रहा जिसके चलते किसान ने कालरी का काम बंद करवा दिया जबकि उक्त मामले के प्रकरण क्रमांक 004/अपील/2022-23 है जिसकी पेशी 17 जनवरी 2025 को नियत है इसके बावजूद ही इनको लाभ लेने से नही रोका जा रहा जिसके चलते आज रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट का काम किसान ने बंद करवा दिया चूंकि मामला विचाराधीन है तो किसी एक पक्ष को लाभ पहुंचाना कहीं न कहीं अधिकारियों के मिली भगत की ओर इशारा कर रहा है।


