रामपुर में तीन रुपए महंगी हुई शराब:नगर परिषद की बैठक में सेस बढ़ाने का प्रस्ताव पारित, अब देने होंगे 5 रुपए ज्यादा

शिमला के रामपुर में नगर परिषद रामपुर की वर्ष 2024 की अंतिम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर से जुड़े विकास कार्यों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर परिषद की बैठक में शराब की प्रति बोतल में पहले 2 रूपए सेस (टैक्स) लिया जाता है, जिसे अब बढ़ाकर 5 रूपए किए जाने पर सहमति बनी। इसे स्वीकृति के लिए शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में जो बेसहारा लोग सर्दियों में भटकते है उन्हें छत देने के लिए नगर परिषद गंभीर है। इसे लेकर नए बस स्टैंड पर परिवहन विभाग के एक हॉल को नगर परिषद को दिया जाए, ताकि वे वहां पर बेसहारा लोगों के लिए एक हॉल खोल सकें। इस प्रस्ताव को पारित कर परिवहन विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। आवारा पशुओं की नसबंदी पर रिपोर्ट मांगी बैठक में पुराने बस स्टैंड से लेकर पदम स्कूल की पार्किंग तक की नालियों पर कंक्रीट का रास्ता बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। अभी यहां पर लोहे से रास्ते का निर्माण किया गया है जो पुराना हो चुका है। बैठक में ह्यूमेन पीपल रामपुर संस्था को पशु जन्म नियंत्रण और टीकाकरण के लिए स्वीकृत किया गया। संस्था को ये कहा गया है कि शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण व दवाइयों पर कितना खर्च आएगा, इसकी रिपोर्ट नगर परिषद को सौंपी जाए, ताकि इस पर फैसला लिया जा सके। बैठक में मुद्दा उठा कि वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9 नगर परिषद में नए जुड़े हैं। इन वार्डों में अभी स्ट्रीट लाइट पूरी तरह से नहीं लगी है। इन वार्डों में प्राथमिकता पर स्ट्रीट लाईट लगाई जाएं। बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में 51 हजार रूपए अनाथ बच्चों की सहायता के लिए दिए गए हैं। उसके वितरण को लेकर भी बैठक में सहमति दी गई। यह लोग रहे मौजूद बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस, उपाध्यक्ष विश्वेवर लाल, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, स्वाति बसंल, रोहिताश्व मेहता, प्रदीप, प्रीति, अश्वनी, गिरीश गौतम, जयश्री, सुशील ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *