रामपुर में भाजपा शहरी युवा मोर्चा का गठन:भूपेश शर्मा हैप्प’ बने अध्यक्ष, सूर्यांश सोनी महामंत्री, मयंक गुप्ता को बनाया उपाध्यक्ष

शिमला जिले के रामपुर में भाजपा मंडल के शहरी युवा मोर्चा का विधिवत गठन किया गया। यह गठन युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप नेगी और शहरी प्रभारी तिलक राज की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान हुआ। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से भूपेश शर्मा ‘हैप्पी’ को शहरी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवगठित कार्यकारिणी में सूर्यांश सोनी को महामंत्री और मयंक गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, पीयूष सोनी को सचिव, सार्थक को सोशल मीडिया संयोजक, आकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, साहिल बिष्ट को प्रवक्ता और अंशुल गोयल को सदस्य चुना गया। युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी को नई दिशा मिलती है- दीप नेगी बैठक को संबोधित करते हुए दीप नेगी ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शहरी प्रभारी तिलक राज ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को गति देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *