शिमला के रामपुर में निर्माणाधीन लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले 2 महीने का वेतन नहीं दिया है। उन्हें सेफ्टी शूज भी नहीं दिए। जिससे मजदूरों में भारी रोष है। जिसके चले उन्होंने काम बंद कर दिया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, ज़िला सचिव अमित यूनियन अध्यक्ष राजपाल, सचिव दिनेश मेहता ने कहा कि SJVNL की लुहरी हाइड्रो 210mw की परियोजना में ठेकेदार पटेल कम्पनी के द्वारा श्रम कानूनों की खुली उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सतलुज जल विद्युत निगम मूक दर्शक बना हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में 908 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली नवरतन कम्पनी SJVNL ने मजदूरों को नवंबर और दिसम्बर माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया। कंपनी ने नहीं दिए सेफ्टी शूज- मजदूर मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्या को लेकर मुख्य नियोक्ता SJVNL व पटेल का रवैया भी बिल्कुल अड़ियल है। मजदूरों को वर्ष 2023-24 का बोनस, वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के छुट्टी के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों को सेफ्टी शूज नहीं दिए जा रहे हैं। यूनियन ने परियोजना प्रबंधन और पटेल कम्पनी से जल्द से जल्द मांगों को पुरा करने की मांग की है।


