अमृतसर| रामबाग से भंडारी ब्रिज को जाने वाली सड़क पर इन दिनों कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़े की नियमित लिफ्टिंग नहीं हो रही, जिसके कारण सड़क किनारे गंदगी बढ़ती जा रही है। बदबू और गंदगी के चलते राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस मार्ग से रोजाना कूड़ा उठाया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके। – विशाल कुमार निवासी भंडारी ब्रिज।


