राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर 11 को होगा रामचरित मानस गान

महासमुंद| अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में श्री राधाकृष्ण मंदिर विकास व धार्मिक आयोजन समिति के तत्वावधान में इमलीभाठा स्थित राधाकृष्णा मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी के जन सहयोग व आशीर्वाद से 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक अलग भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दिन सुबह 11 बजे एकत्रित होकर पूजन कार्यक्रम, भोग भंडारा, रामचरित मानस गान, दीप प्रज्जवलन, संत समागम व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री राधाकृष्ण मंदिर विकास व धार्मिक आयोजकों ने बताया कि पूरे शहर में प्रभात फेरी के नाम से इमलीभाठा के राम भक्तों ने निरंतर प्रभात फेरी निकालकर एक नया रिकार्ड बनाया है। प्रभात फेरी को जीवंत रखने वाले रामभक्त महावीर पवार, नीलमणी चंद्राकर, ओमप्रकाश देवांगन, छेदीलाल राठौर, संतोष देवांगन, नेमीचंद, पूरन देवांगन, गोवर्धन साहू, तीरथ दास वैष्णव, एम.आर. रौतिया को 11 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर देवीचंद राठी, राहुल चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, सुजाता एमआर विश्वनाथन, धर्मेंद्र महोबिया, दिनेश बेहरा, परमेश्वर ठाकुर, हनीश बग्गा, संजीव कर्माकर, हीरा सिंग साहू, रानी दान राठी, शोभा शर्मा, माखन पटेल, टेकराम सेन, सुदामा मिश्रा, नीलमणी चंद्राकर, रमेश पंचेश्वर, योगेश रावल सहित अन्य लोग मौजूद होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *