रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग की प्रस्तुति:मंडप में लिए सात फेरे, पैर पखारने दर्शकों की जुटी भीड़

रायसेन के रामलीला मेला में शनिवार को जनकपुर में श्रीराम-सीता विवाह की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। भगवान राम की बारात जैसे ही राजा जनक जी के दरबार में पहुंचती है, वैसे ही जनकपुर में खुशियां मनाई जाती हैं। जनक जी की ओर से राम बारात का भव्य स्वागत किया जाता है। स्वागत सत्कार के बाद सजाए गए मंडप में राम सीता सहित लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न सभी विराजमान होते हैं और मंडप में ही पंडितों ने भावर पड़वाई जाती है, इसके बाद पैर पखारने के लिए जनकपुर के नर नारी एकत्रित होते हैं और उत्साह के साथ भगवान राम सीता के पैर पखारते है। जनकपुर की साखियां मनभावन गीत गाती हैं हरे बांस मंडप छाए,, सीता जी को राम बिहाने आए। इस अवसर पर मनभावन गीत सखियों द्वारा गाए जाते हैं। इस प्रकार से रामलीला में श्री राम सीता विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की गई, जिसे देखने के लिए दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे। रविवार को रामलीला में लगेगा दशरथ दरबार रामलीला के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा दशरथ दरबार व कैकई संवाद की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी। रामलीला मेला समिति के सभी पदाधिकारीयो ने सनातन धर्म प्रेमियों से रामलीला देखने की अपील की है। रामलीला की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *