रामानुजगंज में खाटू श्याम बाबा का भव्य आयोजन:दिव्य ज्योति प्रज्वलन, कीर्तन और फूलों की होली खेली गई

रामानुजगंज में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी के अवसर पर श्री श्याम लाडला परिवार द्वारा खाटू श्याम बाबा का दिव्य ज्योति प्रज्वलन, भव्य कीर्तन और फूलों की होली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम के भक्तों ने मधुर भजनों के माध्यम से प्रभु को रिझाया। एकादशी के पावन दिन भक्तों ने अपनी अर्जियां भजनों के जरिए प्रस्तुत कीं। पूरा वातावरण “श्याम नाम” के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर रहा। मंदिर प्रांगण देर रात तक भक्तिमय भजनों की स्वर लहरियों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली कीर्तन के पश्चात, श्याम लाडला परिवार के सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। इससे पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से भर उठा। इसके बाद विधिवत आरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन ने भक्ति, श्रद्धा और सामूहिक एकता का सुंदर संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *