रामानुजगंज में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से लगी कतारें, शाम को निकलेगी बारात

रामानुजगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे। नगर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। प्राचीन बस स्टैंड के पास कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित कर विधिवत पूजन किया। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर नगर पालिका ने शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसरों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। निकाली जाएगी भोलेनाथ की बारात शाम को भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही भजन-कीर्तन, भंडारा, रुद्राभिषेक और संगीतमय झांकियों का आयोजन भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *