मुंगेली | लोरमी मजगांव निवासी बलदाऊ प्रसाद तिवारी ने अपनी माता रामाबाई तिवारी की पुण्य स्मृति में सर्व ब्राह्मण परिषद को कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की दानराशि प्रदान की है। यह सहयोग परिषद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिषद पदाधिकारियों ने तिवारी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। बता दें कि इससे पूर्व भी बलदाऊ प्रसाद तिवारी ने अपने पिता जुगुतराम तिवारी के नाम पर कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रुपए का योगदान दिया था।


