रामेश्वर त्रिवेदी बने श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष:रामेश्वर पंड्या को बनाया संरक्षक बने, अधिवेशन में 178 प्रतिभाएं और भामाशाह सम्मानित

डूंगरपुर में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारा चोखला का सामाजिक अधिवेशन बुधवार को थाणा प्रेम गार्डन में आयोजित किया गया। समाज की नई कार्यकारिणी में रामेश्वर त्रिवेदी निवासी नवलश्याम को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि रामेश्वर पंड्या निवासी वसी को निर्विरोध संरक्षक चुना गया। अधिवेशन के दौरान समाज की 178 प्रतिभाओं, सरकारी सेवा में चयनित, सेवानिवृत कर्मचारियों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। वहीं समाज के युवाओं, महिलाओं और बच्चों को समाज के विकास ने अपनी भागीदारी निभाने पर जोर दिया। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के सामाजिक अधिवेशन के पहले सत्र की अध्यक्षता विद्याशंकर जोशी ने की। अतिथि छासठ चौखला अध्यक्ष ललित पूंजोत, वागड़ चोखला अध्यक्ष प्रभुलाल त्रिवेदी, 4 चौखला के अध्यक्ष विनोद जोशी, विजय जोशी, निर्वदशंकर दवे, नारायण पंड्या, गौरीशंकर जोशी रहे। अधिवेशन के पहले सत्र में 2022 से लेकर 2024 तक 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले स्टूडेंट, सरकारी नौकरी में चयनित अभ्यर्थियों, सेवानिवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारी, समाज के भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समाज की ओर से कुल 178 लोगों का सम्मान किया गया। वहीं समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ ही हर क्षेत्र ने आगे आने का आह्वान किया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में सामाजिक आय व्यय का ब्यौरा पेश करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के लिए सभी 6 गांव वसी, पुनाली, बलेवड़ी, थाणा, ओड़वाडिया के लोगों ने नवलश्याम गांव से इस बार अध्यक्ष बनाने की सहमति दी। इस पर नवलश्याम गांव ने रामेश्वर त्रिवेदी का नाम प्रस्तावित किया और सभी गांवों ने इस पर सहमति दे दी। वहीं समाज के संरक्षक पद के लिए वसी गांव की ओर से रामेश्वर पंड्या का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर समाज की ओर से सहमति दी। इस तरह अध्यक्ष पद पर रामेश्वर त्रिवेदी और संरक्षक पद पर रामेश्वर पंड्या को चुना गया। अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। उन्होंने समाज के लिए नई भूमि को विकसित करने और समाज में शिक्षा को लेकर बदलाव करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मधुरेश त्रिवेदी, मुकेश जोशी, दुर्गाशंकर गामोठ, मुरलीशंकर त्रिवेदी, ललित भट्ट, महेश गामोठ, नीरव जोशी, भानूप्रकाश जोशी, पुरुषोत्तम गामोठ, मोहनलाल भट्ट, यादवचंद्र त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *