बालोद| ग्राम भेंडरा में आयोजित एक दिवसीय मानसगान सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने शिरकत की और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि राम का चरित्र केवल सुनने के लिए नहीं बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। आज के समय में उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची मानवता है। इस अवसर पर सरपंच माधुरी साहू, तरुण खुटेल, पूर्णिमा साहू, ललिता साहू , कामता दास मानिकपुरी, केवलचंद साहू, सुबेचंद साहू मौजूद रहे।


