राम के बिना भारत की कल्पना अधूरी: तारणी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम हल्दी में दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहीं। उन्होंने मानस मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनके बिना भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि राम हमारे कण-कण में समाहित हैं। राम का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मानसगान जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। रामचरितमानस की चौपाइयां समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता का संदेश देती हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियों ने भाग लिया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियों ने भाग लिया। गायकों ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा हल्दी गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दूर-दराज से आई मानस मंडलियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही। ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे को मजबूत करते हैं: स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम गांव में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, अश्वनी कटहरे जनपद सदस्य, प्रकाश सिन्हा मंडल अध्यक्ष, नंद कुमार साहू ग्रामीण अध्यक्ष, भगत बंजारे, थानेश्वर सार्वा, मीरा साहू, ऋषि साहू, योगेश्वर साहू उद्घोषक सहित मानस प्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *