राम नवमी पर सिरोही में निकली भव्य शोभायात्रा:21 फीट की श्रीराम प्रतिमा सहित 35 झांकियां, सांसद-मंत्री भी नाचे

सिरोही में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामझरोखा मैदान से दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा की विशालता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसका एक छोर रामझरोखा पर था। दूसरा छोर सरजावाव दरवाजे तक पहुंच गया था। नासिक ढोल, बैंड और डीजे पर राम भजन गूंज रहे थे। सरजावाव गेट पर सांसद लुंबाराम चौधरी और राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जमकर गैर नृत्य किया। श्री रामनवमी महोत्सव समिति के प्रवार प्रमुख संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में हर उम्र के लोग शामिल हुए। सभी ने केसरिया साफा और भगवा दुपट्टे पहने थे। हाथों में भगवा झंडे थामे थे। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी राममय नजर आए। शोभायात्रा में 35 से अधिक झांकियां शामिल थीं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यालयों ने अपनी झांकियां प्रस्तुत कीं। सबसे अधिक झांकियां राम दरबार से जुड़ी थीं। राम-सीता, गुरुकुल, राम-हनुमान और नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूप की झांकियां भी थीं। शिवजी की झांकी ने भी सबका ध्यान खींचा। विश्व हिंदू परिषद से प्रेरित राम महोत्सव समितियों ने जिले भर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकालीं। इन झांकियों ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *