राम सिंह राठौर सिख मिशन कर्नाटक, गोवा और गुजरात के ऑनरेरी इंचार्ज बने

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम सिंह राठौर को सिख मिशन कर्नाटक, गोवा और गुजरात का ऑनरेरी इंचार्ज नियुक्त किया है। कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सीनियर उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने उन्हें अधिकृत पत्र सौंपकर कार्यभार सौंपा। शर और ढाडी जत्थे सेवा निभा रहे हैं। इसी तरह विभिन्न राज्यों में स्थापित सिख मिशन भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में एडवोकेट धामी ने राम सिंह राठौर को कर्नाटक, गोवा और गुजरात में सिख मिशन का ऑनरेरी इंचार्ज नियुक्त किया है। राठौड़ को इन राज्यों में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ वहां रहने वाले सिख परिवारों का विवरण एकत्र करके धर्म प्रचार कमेटी के दफ्तर भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर ओएसडी सतबीर सिंह धामी, धर्म प्रचार कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां और निजी सचिव शाहबाज सिंह भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *