राम-हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित जय श्री राम हनुमान मंदिर में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां कीर्तन मंडली की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया और गणेश जी की भजन से शुरुआत की। उसके बाद मैया की चुनरी, हनुमान लाल, शिया निकले अवधवा के ओर, रंग बरसे सहित कई भक्ति और होली की गीत गया। साथ ही सभी महिलाओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दिए एवं गुलाल लगा कर होली खेले। सुरक्षित व आपसी सौहार्द के साथ होली खेलने की अपील किए। मौके पर पूजा मिश्रा, अंजली कुमारी, निधि कुमारी, रागिनी देवी, आशा नैयर, रीता देवी, निर्मला देवी, रिंकू देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, रानी, अलका तिवारी, अंजली आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *