बस्तर| बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में सालों से रायकेरा परगना की आराध्य देवी मां गंगादई की मौजूदगी में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के लिए माईजी की डोली गाजे-बाजे के साथ लाई गई, जिसके बाद उनकी मौजूदगी में सभी होलिका दहन करने के बाद एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। क्षेत्र के पूरण शर्मा ने बताया कि पहले होलिका दहन के लिए माईंजी की डोली चार चक्कों वाले रथ पर लाई जाती थी। होलिका दहन के दौरान यहां मेला भी लगता है, जहां रात में उड़िया नाट का आयोजन भी किया जाता है।


