रायकोट में दो वाहन चोर गिरफ्तार:दो कार और दो बाइक की बरामद, दोनों पर पहले से कई केस

लुधियाना जिले के जगराओं की रायकोट पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदर्शन सिंह उर्फ प्लम्बर और विक्रमजीत सिंह उर्फ बिन्नी धूरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कार और दो बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी से मिला सुराग थाना सिटी के इंचार्ज अमरजीत सिंह के मुताबिक जोहला के जसवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक वीडियो जारी किया। इसमें एक आरोपी कह रहा है कि वे आगे से रायकोट में चोरी नहीं करेंगे। दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके जांच में पता चला है कि विक्रमजीत सिंह पर पंजाब के विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। वहीं गुरदर्शन सिंह पर छह केस दर्ज हैं। दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं और जमानत पर छूटने के बाद फिर से वारदातों को अंजाम देते रहे।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी के वाहन किसे बेचते थे और इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *