रायगढ़ के एक घर में चल रही थी चंगाई सभा:मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, ओडिशा से आए 3 पास्टर गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बांसडांड में एक घर में चंगाई सभा चल रही थी। वहां मोहल्ले के 20 से ज्यादा लोग जुटे थे। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने थाने को सूचना दी। पुलिस ने ओडिशा के 3 पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बांसडांड के पूटूपारा मोहल्ला में रहने वाले धरम भगत के घर ओडिशा से 3 पास्टर पहुंचे थे। उसके घर में चंगाई सभा चल रही थी। जिसमें धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को कई तरह से प्रलोभन दिया जा रहा था। इसी धरम भगत के घर के बगल से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी लगी, तो लोकेश्वरी सिदार और अन्य लोग वहां पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। जिससे माहौल गरमाने लगा। जिसके बाद लोकेश्वरी सिदार ने मामले की सूचना थाने में दी। बंद कराई गई सभा लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभा को बंद कराते हुए ओडिशा से आए पास्टर लक्ष्मण भगत, अशोक केता और मुन्ना केता को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दूसरे धर्म के लिए अभद्र टिप्पणी शिकायतकर्ता लोकेश्वरी सिदार ने बताया कि, चंगाई सभा में दूसरे धर्म के लिए अभद्र टिप्पणी किया जा रहा था। पूटूपारा मोहल्ले के करीब 20-22 महिला पुरुष यहां मौजूद थे। मामले की शिकायत थाने में की गई है। लगातार किया जाएगा विरोध हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा ने बताया कि, बांसडांड के एक घर में चंगाई सभा होने की सूचना हमको मिली। पूर्व में शहरी क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। जब हमने इसका विरोध किया, तो अब ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। इसका लगातार विरोध किया जाते रहेगा। आरोपियों पर अपराध दर्ज इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि, मामले की शिकायत मिलने के बाद 3 पास्टर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *