छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड फैक्ट्री में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना कल देर रात में तब घटित हुआ। जब श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहा था। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिबक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला विजय बहादुर 37 साल पिछले करीब 10-11 साल से जिंदल फैक्ट्री में ठेकेदार के अंर्तगत काम करते आ रहा था। अभी विजय बहादुर लगभग 5 साल से किसी कोयस्क कंस्ट्रक्शन नामक कपंनी के ठेकेदार के अंडर में वह काम करता था। जहां शनिवार की देर रात तकरीबन 2 बजे फैक्ट्री के ब्लास्ट फार्नेस में काम कर रहा था। तभी उसे एकाएक चक्कर आने लगा। ऐसे में उसे बैठने के लिए कहा और जैसे ही वह बैठा वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी गई सूचना
घटना को देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी फैक्ट्री के अधिकारियों को देते हुए कोतरा रोड थाना में सूचना दी गई। जिसके बाद उसे तत्काल जिंदल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिंदल के अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं थे। घटना के बाद शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हार्ड अटैक की आशंका
इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि काम करते समय चक्कर आने पर वह बैठा था कि अचानक गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ड अटैक की आशंका की जा रही है। हांलाकि मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।