छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिनदहाड़े एक युवक तनिष्क ज्वेलर्स से 45 ग्राम सोने का चेन लूटकर भाग गया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है, लेकिन फुटेज जारी नहीं किया गया है। ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, ढिमरापुर रोड निवासी क्षितिज अग्रवाल (27) बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे लक्ष्मीपुर रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स पहुंचा। यहां ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर को सोने का चेन दिखाने कहा। जब उसने 45 ग्राम सोने का चेन दिखाया, तो क्षितिज मौका पाकर चेन लूटकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ज्वेलर्स दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिसे अभी साझा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, चेन लेकर जाते समय आरोपी फुटेज में नजर आ रहा है। आरोपी अपने कार में ज्वेलर्स दुकान पहुंचा था। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा कोतवाली प्रभारी ऐनु देवांगन ने बताया कि, क्षितिज अग्रवाल के पिता शहर में पथिक होटल का संचालन करते हैं। जिस चेन को लूटकर वो भागा है, वह करीब सवा 4 लाख की है। परिजनों से पूछताछ की गई है। जिसमें उनका कहना है कि, क्षितिज अभी मानसिक रूप से डिस्टर्ब है। तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप से भी घटना की जानकारी ली गई है। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


