रायगढ़ को छत्तीसगढ़ के बजट में मिली कई सौगते:भाजपा ने कहा भरोसे का बजट, तो कांग्रेस ने इसे निराशाजनक बताया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को इस बार के बजट में बहुत कुछ मिला है। जिसमें विज्ञान पार्क से लेकर फिजियोथैरेपी काॅलेज की स्थापना शामिल है। ऐसे में रायगढ़ में भाजपा ने इसे भरोसे का बजट बताया है, तो कांग्रेस ने इसे निराशाजनक बजट बताया है। प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। इसमें किसान, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। आज पेश किए गए बजट में रायगढ़ जिले के लिए भी काफी सौगातें शामिल है। जिसमें नैचुरोपैथी हब, विज्ञान पार्क, शासकीय नर्सिंग काॅलेज, फिजियोथैरेपी काॅलेज, रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन के कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। जिससे रायगढ़ कहा जा सकता है कि यह बजट रायगढ़ के लिए भी बेहतर साबित हुआ। शिक्षा के क्षेत्र का रखा गया ध्यान
बजट पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ की छात्रा विजिया प्रधान ने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखने के साथ ही बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर काफी ध्यान रखा गया। जिले में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के खुलने से सीटों में बढ़ोत्तरी के साथ जिले के विद्यार्थी आसानी से नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।
छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ
महापल्ली निवासी व्यापारी विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी वर्गों के लिए अच्छा बजट रहा। व्यापारियों के लिए ई-वे बिल जनरेट करने की सीमा में बढ़ोतरी की गई है। जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। वहीं रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन बनने से यातायात के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
भरोसे का रहा बजट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने बताया कि यह भरोसे का बजट है और इसमें हर वर्ग का बराबर ध्यान रखा गया है। प्रदेश के वित्तमंत्री के द्वारा पेश किए गए बजट से हर किसी को लाभ है और रायगढ़ को भी काफी सौगाते मिली है।
रायगढ़ को बहुत कुछ नहीं मिला
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है कि इस बजट से रायगढ़ को बहुत कुछ नहीं मिला है। यह निराशाजनक बजट रहा है। युवा, किसान, महिलाओं, बेरोजगारों के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट कम कवि सम्मेलन ज्यादा लग रहा था। जहां एक ओर 500 रूपए सिलेंडर की बात करते हैं, वहां शराब सस्ती कर कौन से छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *