रायगढ़ जिले के मड़वाताल जमरगा घाटी में दुर्घटना:सगाई से लौट रही पिकअप खाई में गिरी; चार की मौत

सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप बुधवार की शाम सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए पहले धरमजयगढ़ और बाद में रायगढ़ रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद दो घायलों ने दम तोड़ दिया। दो को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के मड़वाताल जमरगा घाटी की है। मृतक और घायलों के परिजनों ने बताया कि छाल थाना क्षेत्र के बंगुरसुता गांव से सगाई करने बुधवार को कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी गांव पिकअप से गए थे। शाम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम साढ़े 6 बजे मड़वाताल जमरगा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप का ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना स्थल पर छत्तर सिंह राठिया और कालाराम राठिया की मौत हो गई। वहीं, 20 लोगों को गंभीर चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पुलिस और राहगीरों ने सभी घायलों को निकालकर इलाज के लिए हास्पिटल भेजा। हॉस्पिटल पहुंचने पर नीरजा सिंह राठिया और हिजबल राठिया ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र राठिया और सुरेन्द्र राठिया को रायपुर रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *