रायगढ़ में कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका:मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर लगाए नारे, दुर्ग में मासूम के साथ घटित घटना को लेकर जताया विरोध

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुर्ग में मासूम के साथ घटित घटना को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं, ऐसे में रायगढ़ में भी सीएम का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। आज जिला कांग्रेस कमेटी से काफी संख्या में कांग्रेसी हाथों में कैंडल लेकर निकले और गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में घटित घटना को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने व साय सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। ऐसे में पुलिस पुतला दहन रोकने को लेकर प्रयास की, लेकिन झूमाझटकी के बीच कांग्रेसियों सीएम का पुतला फूंक दिया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर कैंडल जलाकर मासूम को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, शेख सलीम नियरिया, संगीता गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। कांग्रेसी बोले- सीएम व एचएम को इस्तीफा द देना चाहिए
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इस दौरान कहा कि प्रदेश भर में अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को अपने-अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। यही मृतक नन्हीं बेटी के साथ न्याय व इंसाफ होगा। अपराधी बेखौफ घटना को दे रहे अंजाम
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि एक ओर प्रदेश में भाजपा की सरकार जहां नशाखोरी और भ्रष्टाचार में मस्त है वहीं अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण देने में साय सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। प्रदेश भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *