रायगढ़ में खेत में पैरावट से छिपाकर रखा था गांजा:पुलिस ने तस्कर को पकड़ा, ओडिशा से गांजा लाकर करता था तस्करी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक अपने खेत में पैरावट से गांजा को छिपाकर रखा था। जिसे बेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ लिया है। मौके से 90 हजार रुपए का गांजा भी जब्त किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामबहार चिटकानारा का रहने वाला गोजाराम यादव (50 साल) ओडिशा से गांजा लाकर उसकी बिक्री करता था। ऐसे में उसने 90 हजार का गांजा को बेचने की फिराक में अपने पास के खेत में पैरावट से छिपा रखा था। इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी मुखबिर से मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जांच पड़ताल में यहां से 1-1 किलो के गांजा के 9 पैकेट बरामद किए। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए गोजाराम से पूछताछ की, तो उसने गांजा की बिक्री करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा से लाता था गांजा
इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी और 90 हजार रुपए का गांजा जब्त किया है। तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर उसकी बिक्री करता था। फिलहाल मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *