रायगढ़ में खेत में फंसा ट्रैक्टर पलटा:चालक की मौत, कीचड़ से निकालने के प्रयास में घटित हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक घटना घटित हुई। जिसमें एक ट्रैक्टर को खेत से निकालने के दौरान वह पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नवागढ़ का रहने वाला गजानंद निषाद 30 साल ट्रेक्टर चलाने का काम करता है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पहुंचा। यहां उसने ट्रेक्टर से कृषि काम शुरू किया, लेकिन तभी ट्रेक्टर का पहिया कीचड़ में फंस गया। गजानंद ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह निकल नहीं रहा था। बाद में दोबार कोशिश करने पर एकाएक ट्रैक्टर पलट गया और गजानंद उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर के नीचे से बाहर निकाला
आसपास काम कर रहे ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई, तो काफी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए और उसे किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल गजानंद को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *