रायगढ़ में चांद के दीदार के बाद पहला रोजा:रमजान में माह भर लोगों के ईबादत में बीतेंगे, अदा की जाएगी तरावीह की नमाज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार की देर शाम चांद नजर आने के बाद रमजान के पाक माह की शुरूआत हो गई। जहां रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पहला रोजा रखा गया। जिसमें सुबह 5 बजकर 2 मिनट बजे तक सहरी का समय था तो शाम 6 बजकर 3 मिनट इफ्तार का समय है। शनिवार को चांद की तस्दीक होने के बाद शहर की सभी मस्जिदों में पहली तरावीह की नमाज अदा की गई। सुबह निर्धारित समय पर सहरी की गई। इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। जमात के लोगों के द्वारा पूरे माह भर रोजा रखकर अपने खुदा की ईबादत की जाती है। समाज के लोगों ने बताया कि मान्यता है कि इस माह खुदा अपने बंदे की हर दुआ कुबुल तो करता है साथ यह बरकत का महिना है। मनाएंगे ईद का त्यौहार
रमजान को लेकर मस्जिदों में भी काफी रौनके बढ़ गई है। मस्जिदों को सजाया भी गया है और यह काफी बरकत वाला महिना है। इसके बाद मुस्लिम सामाज द्वारा सबसे बड़ा पर्व ईद पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सप्ताह भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *