रायगढ़ में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर निकाली गई बाइक रैली:सिंधी समाज के लोगों की जुलूस में उमड़ी भीड़, साईं झूलेलाल मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चेट्रीचंड्र महोत्सव की धूम रही। पूरी आस्था के साथ सिंधी समाज के लोगों ने शाम को जुलूस निकाला। साथ ही दोपहर के समय में बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली का शुभारंभ साईं झूलेलाल मंदिर से किया गया। इसके बाद बाइक रैली चक्रधर नगर से होते हुए हेमू कॉलोनी चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, सुभाष चौक, स्टेशन चौक, सत्तुगुड़ी चौक, हंडी चौक, कोतवाली रोड और न्यू मार्केट होते हुए वापस साईं झूलेलाल मंदिर पहुंची। जहां बाइक रैली का समापन किया गया। साईं झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक हवन किया गया। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने अपने ईष्ट देव भगवान झूलेलाल की विधिविधान से पूजा की। साथ ही सभी लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। जय झूलेलाल के गूंजे जयकारे
बाइक रैली में पुरुष, महिलाएं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बाइक रैली के दौरान जय झूलेलाल के जयकारे गूंजते रहे। शहर में जगह-जगह पर रैली का स्वागत उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इसके अलावा कई जगह शरबत और प्रसाद भी वितरण किया गया। शाम को निकाली गई भव्य जुलूस
इस संबंध में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति के सह अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि शाम को विशेष पूजा-अर्चना के बाद बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर भव्य जुलूस निकाली गई। जुलूस पक्की खोली से निकलकर शहर के चक्रधर नगर चौक से हेमूकलाणी चौक होते कच्ची खोली पहुंची। जहां कच्ची खोली में समुदाय के लोगों ने बहराणा साहब की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बहराणा साहब को आटे के रूप में दिया बनाकर पूजा अर्चना कर बड़ी धूमधाम से विसर्जन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *