छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना था। ऐसे में कांगे्रस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नही उतरा सका। इससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी शीखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। जिससे भाजपा में काफी उत्साह देखा गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद लोगों की निगाहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर टिकी थी। हांलाकि यह तय था कि जिला पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी 18 सीट में 16 सीट जीत कर आए थे और कांग्रेस को मात्र 2 सीट ही मिल सका था। आज जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होना था, लेकिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा रविन्द्र गबेल के समक्ष कोई प्रतिद्वंदी नहीं होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनी
जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है और जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनी हैं। रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीत कर जिला पंचायत पहुंचे हैं। जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा शीखा रविन्द्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था।
सभी सदस्य अध्यक्ष बने हैं
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि यहा मेरे अकेले का जीत नहीं है। बल्कि कार्यकर्ताओं का, भारतीय जनता पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जितने काम करने वाले सदस्य हैं वो मुझे सपोर्ट किए हैं तब कहीं जाकर मुझे यह पद मिला है। इसलिए सिर्फ मैं अध्यक्ष नहीं हूं, बल्कि मेरे साथ सभी सदस्य अध्यक्ष हैं।


