रायगढ़ में डीडीसी के 13 सीट में भाजपा 11 जीती:तीसरे चरण का चुनाव बाकी, अब 5 सीट पर होना है चुनाव, कांग्रेस के खाते में अब तक सिर्फ 2 सीट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। दोनों ही चरणों में भाजपा का दबदबा रहा है। कुल 18 सीट के लिए चुनाव होना है। जिसमें अब तक भारतीय जनता पार्टी ने 13 में से 11 सीट पर अपना कब्जा कर लिया है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद सबकी नजर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शहर सरकार बन चुकी है और अब ग्रामीण सरकार भी भाजपा की बनते नजर आ रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहले चरण का चुनाव 17 फरवरी को हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान ने बताया कि इसमें डीडीसी के लिए 3 में 3 सीट भाजपा ने जीत लिया। जिसमें पुसौर, कोड़ातराई व लोईंग था। लोईंग सीट में प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई। खरसिया ब्लाॅक में 6 में 5 जीते
इसके बाद 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान धरमजयगढ़ व खरसिया ब्लाॅक में हुआ। जिसमें खरसिया विधानसभा में 6 सीट था। इसमें जोबी, महका, चपले, लाखा व सुपा वाली सीट भाजपा ने जीत लिया और नंदेली क्षेत्र की सीट कांग्रेस के खाते में आयी। धरमजयगढ़ विधानसभा में डीडीसी का 4 सीट था। जिसमें भाजपा ने 3 सीट जीत लिया। छाल, धरमजयगढ़ व बाकारूमा सीट भाजपा ने जीता और कापू कांग्रेस सीट में कांग्रेस विजयी रही।
23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 23 फरवरी को होगा। यहां लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 5 सीट पर चुनाव होगा। जिसमें लैलूंगा विधानसभा में 4 सीट व धरमजयगढ़ विधानसभा में 1 सीट है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले सभी सीट जीतेंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान ने बताया कि अब तक डीडीसी के 13 में 11 सीट भाजपा ने जीत लिया है। अब तीसरे चरण का चुनाव 5 सीट के लिए बचा है। जिसमें भाजपा सभी सीट जीतेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने काफी मेहतन की है।
अभी 2 सीट कांग्रेस के खाते में
कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी कांग्रेस 2 सीट जीती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल व सत्ताबल से जीत रही है। उनकी जीत का यही कारण है। पिछले बार कांग्रेस की 14 सीट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *