छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ड्रायवर की पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। घर से लापता हुए उसे करीब 2 माह हो चुके थे और उसकी लगातार तालाश की जा रही थी। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को जामपाली डंपिंग क्षेत्र के बगल में प्लांटेशन एक युवक फांसी पर लटकती लाश देखी गई। जिसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ यहां इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो मृतक की शिनाख्त पत्थलगांव का रहने वाला कुलदीप एक्का पिता भुवनेश्वर एक्का 28 साल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कुलदीप ड्रायवर का काम करता है, जो 14 दिसबंर को जामपाली कोयला लोड करने के लिए आया था। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना घरघोड़ा थाना में दी थी। पुलिस गुम इंसान कर उसकी तालाश कर रही थी। बाॅडी कुछ दिन पुराना
पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाई है यह स्पष्ट नहीं है। बाॅडी भी कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूटी हुई है।


