रायगढ़ में धर्म परिवर्तन के बाद मंदिर तोड़ा:पहले करता था चर्च का विरोध…फिर मंदिर बनवाया; गुस्साए लोगों ने चर्चा को नुकसान पहुंचाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंदिर और चर्च को तोड़ने का मामला सामने आया है। ग्राम भाठनपाली में निर्मल सारथी ने खुद हनुमान मंदिर बनवाया था लेकिन प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही 28 मई को जेसीबी चलाकर तोड़वा दिया। निर्मल सारथी उस जगह से मंदिर हटाकर अब चर्च बनवाना चाहता है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मंदिर तोड़ने की जानकारी जब हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो वे हंगामा करने लगे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंदिर के ठीक सामने बने चर्च के क्रॉस को तोड़ दिया। बुधवार को दो समुदाय के बीच इसे लेकर झूमाझटकी भी हुई। सरपंच जसकेतन झरिया ने बताया कि, निर्मल सारथी बीमारी से जूझ रहा है जिसके बाद वह ईसाई धर्मसभा में जाने लगा और धर्म परिवर्तन करा लिया है। जो पहले चर्च का विरोध करता था। धर्म परिवर्तन के बाद वह मंदिर को हटाने की सोच रहा है। पहले भी वह रापा लेकर मंदिर को हटाने पहुंचा था। मंदिर खुद बनवाया, तोड़ा भी खुद बीडीसी प्रतिनिधि सतवीर सिंह सत्ते ने बताया कि, मंदिर तोड़ने और बनवाने में निर्मल के साथ उसका बेटा भी शामिल था। वह 20-22 साल पहले खुद गांव में बने चर्च का विरोध करता था। ऐसे में उसने हनुमान जी का मंदिर बनवाना शुरू किया और मंदिर लगभग पूरी तरह तैयार हो गया। जिसके बाद उसमें प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा ही शेष था। इसके बाद निर्मल की तबीयत खराब रहने लगी। तब वह धर्म सभा में जाने लगा, जहां बीमारी ठीक होने को लेकर उसका माइंड वॉश किया गया। इसके बाद धीरे से उसने अपना धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चन धर्म अपना लिया। जिसके बाद वह खुद ही चर्च को छोड़ अब वह उस मंदिर को हटाने की सोचने लगा। बताया जा रहा है कि करीब 2-3 साल पहले उसने रापा लेकर वह खुद ही मंदिर को हटाने की कोशिश की थी। लेकिन मंदिर को नहीं हटा सका। इस मामले में अब तक 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दो गांव के लोग आते थे चर्च बताया जा रहा है कि ग्राम भाठनपाली में चर्च बहुत पहले से है और तब उसमें महज एक ही परिवार यहां आते थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ने लगी। अब करीब 5 परिवार के 40-50 लोगों यहां पहुंचते हैं। यहां पादरी भी बाहर से आते हैं। झलमला और बिंजकोट के लोग चर्च में पहुंचते हैं। 6 लोगों को थाना लाया गया जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मंदिर तोड़फोड़ की घटना में 6 लोगों को थाना लाया गया है। जिन्होंने ज्यादा हंगामा मचाया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़ने पर बवाल…VIDEO:भड़के हिंदू संगठन ने भी चर्च का तोड़ा क्रॉस, भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगाया; पुलिस से झूमाझटकी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए मंदिर को तोड़ने पर बवाल हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च के क्रॉस को तोड़कर वहां भगवा गमछा का झंडा लगा दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *