रायगढ़ में धारदार हथियार से युवक पर हमला:हाथ और सिर पर आई गंभीर चोट, किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में घटित हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसमें दो लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे युवक के हाथ का कुछ हिस्सा कट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद लहुलूहान हालत में उसे ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन किरोड़ीमल नगर का रहने वाला वासु महंत 18 साल अपने मोहल्ले में थे। तभी वहां रहने वाला वीरू निषाद और सुभाष निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। इससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट पहुंची। हथियार के वार से वासु निषाद लहुलूहान हालत में वहीं गिर पड़ा। घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर काफी भीड़ इक्ट्ठा गई। इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वासु महंत को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार
बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से दो जगह गंभीर चोट आए हैं। जिसमें टांके लगाए गए हैं। वहीं हाथ के कलाई के पास का कुछ हिस्सा कट गया है। बताया जा रहा है कि मुर्गा काटने वाले हथियार से उस पर वार किया गया। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी वीरू निषाद और सुभाष निषाद फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जूटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *